मेरा इस दुनिया में
जन्म के साथ
प्रवेश पाना
एक सुंदर घर का मिलना
भगवान सदृश्य मां-बाप का मिलना
रिश्तों का एक सुखमय संसार मिलना
दोस्तों की लंबी कतार मिलना
दिल से भला चाहने वाले लोगों की
भरमार मिलना
फूलों की बहार मिलना
चांद सितारों की बारात मिलना
जिंदगी की राह का
एक शीशे की तरह फिसलते हुए
तरलता से बहना
खुद के दिल को कहीं
एक दर्पण जैसा साफ पाना
एक मुस्कुराते हुए व्यक्तित्व का
तितली सा लबों की कली पर बैठ जाना
खुद के अंतर्मन में
विकारों की कमी पाना
जीवन को सहजता से जीते
चले जाना
सपनों के एक सुंदर जहां को
इस धरती पर पाना
संसार की हर क्रिया की
तरफ आकर्षित होकर
आश्चर्यचकित हो जाना
सुख के पलों का एक लंबी रेखा सा
खींचे चले जाना
दुख पड़ने पर भी विचलित न
होना
कोई अपना बिछड़ भी गया
तब भी उसे खुद के करीब ही
पाना
ऐसे ही न जाने कितने
अनगिनत अहसास
देखा जाये तो
यह सब कुछ एक प्रभु के आशीर्वाद
सा ही है
यह जिंदगी जन्म से लेकर
मृत्यु तक और
शायद मृत्यु के उपरांत भी
एक इत्तेफाक ही है
इसका हर पल जीने योग्य है और
इन सबका मिलना
एक इत्तेफाक ही है।
0 Comments