भोजन के साथ मेरा संबंध
पोषण, आनंद, संस्कृति और भावनाओं का
एक जटिल मिश्रण है
एक स्वस्थ संबंध में,
मैं शरीर की भूख और जरूरतों जैसे
पोषण, ऊर्जा आदि का सम्मान करती हूं और
बिना अपराधबोध के भोजन का आनंद लेती हूं
यह शारीरिक स्वास्थ्य, बेहतर नींद,
कम तनाव और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ाता है
भोजन के साथ संबंध को बेहतर बनाने के लिए
मैं कुछ पहलुओं पर ध्यान देती हूं जैसे कि
मैं सचेत होकर खाती हूं
इसका अर्थ यह है कि शरीर की भूख के
संकेतों को समझें, न कि केवल
भावनाओं जैसे तनाव, उदासी आदि के
कारण खाएं
पोषण जो हमें फल-सब्जी से प्राप्त होता है और
आनंद के बीच संतुलन बनाना आवश्यक है
भोजन को "अच्छा" या "बुरा" में बांटने के बजाय, मध्यम मात्रा में खाना एक बेहतर विकल्प है
किसी को अपनी भावनाओं के वश में होकर
खाना नहीं खाना चाहिए
भावनाओं से निपटने के लिए
भोजन का सहारा लेना अस्वस्थ संबंध का संकेत
हो सकता है
भोजन को केवल ऊर्जा न समझें बल्कि
इसे अपनों के साथ साझा करें,
सांस्कृतिक जुड़ाव और खुशी का जरिया मानें
अपराध बोध, तनाव, बार-बार डाइटिंग,
या किसी एक खाद्य पदार्थ पर बहुत अधिक
ध्यान केंद्रित करना भोजन के प्रति
अस्वस्थ संकेत को दर्शाते हैं
इसके विपरीत एक स्वस्थ संकेत
यह है कि बिना किसी पाबंदी के
स्वतंत्रता से खाना, ऊर्जा का उच्च स्तर और
भोजन का आनंद।
0 Comments