जीवन का होना ही


0

जीवन का होना ही
जीवन की सबसे बड़ी सुंदरता है
यह अहसास होना कि
मैं अभी जीवित हूं
जीते जी मृत नहीं
दिल से सबका धन्यवाद करके
इसके हर पल को जीना ही
जीवन है
जीवन की डगर
कितनी भी कठिन क्यों न हो
कांटो भरी क्यों न हो
पग पग पर चुनौतियों भरी
क्यों न हो लेकिन
इसको सहजता से स्वीकारते
चलना भी एक जीने की कला है
हजार कांटों के बीच
एक फूल का खिलना और
तुमसे उसका मिलना भी
एक सुखद संयोग है
सोचो उनके बारे में जिन्हें
उम्र भर एक फूल भी नसीब नहीं होता
प्रकृति किसी से कोई भेदभाव नहीं
करती
तुम्हारे चारों तरफ इस
कायनात की सुंदरता बिखरी
हुई है
तुम्हारी मन के भीतर चाहे हो
कितना भी असंतोष लेकिन
यह भगवान की बनाई सृष्टि
तुम्हें कहीं गहरे सुख से हमेशा ही
भर देती है।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals