एक ही दुआ


0

कहते हैं कि
आसमान से तारा टूटते समय
कोई दुआ मांग लो तो
कबूल हो जाती है
मैंने तो अक्सर ही
आसमान से सितारों को टूटते देखा और
शायद उन्हें जमीन तक भी
मेरे पास तक न पहुंचते देखा
बीच रास्ते ही कहीं खो जाते हुए देखा
मैंने तो हमेशा एक ही दुआ करी और
वह भी उनके लिए कि
वह आसमान में ही आबाद रहें
टूटे नहीं
बिखरे नहीं
तन्हा यूं आवारा से भटके नहीं
मेरी क्या है
मैं तो सितारों से भरे आसमान को
रात भर अपलक निहारकर
अपना दिल बहला लूंगी।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals