कल का दिन तो
सुहाना था
एक सौहार्दपूर्ण वातावरण के
साये तले व्यतीत हुआ
आज का दिन
अभी तक तो
सही प्रकार से गुजरा
आशा करती हूं
आगे भी ऐसे ही
अच्छे से व्यतीत हो
जीवन का हर पल मेरा या तेरा या
हर किसी का
हे प्रभु
भली भांति
हंसते खेलते
अपनों के साथ
यूं ही एक चिकनी सतह पर
बर्फ के गोले सा
शनैः शनैः समाप्त होता लेकिन
फिसलता सा बीत जाये।
0 Comments