कोई नहीं चाहता कि
वह दुख में,
दर्द में या
तकलीफ में रहे लेकिन
जब दर्द दिल में घर कर ले तो फिर
भला कोई क्या करे
लाख कोशिश कर ली
इस दर्द से छुटकारा पाने की लेकिन
यह एक जोंक की तरह
चिपक गया है
मेरे तन मन और रूह से
क्या मुझे उम्र भर के लिए
इसे बनाना पड़ेगा
मेरे जीवन का अहम हिस्सा या
किसी ने मुझे कभी नहीं अपनाया तो
इसने मुझे आगे बढ़कर
हमेशा के लिए लगा लिया है
अपने गले
मुझे अपनाकर
मुझ पर एक बहुत बड़ा जैसे कोई
अहसान हो करके।
0 Comments