अच्छे लोगों का होना जरूरी


0

संसार में अच्छे लोगों का होना जरूरी है
जैसे गुलशन में फूलों का होना
आसमान में सूरज चांद सितारों का होना
जमीन पर हरियाली का होना
समुन्दर नदी तालाब में पानी का होना
पहाड़ों संग ढलान का होना
घाटियों का घने पेड़ों से ढके होना
कोयल के गले में सुरीले स्वर का होना
मोर का पंख फैलाकर नृत्य कला में निपुण होना
रात के अंधकार के बाद दिन का उजाला उदित होना
बिजली की गर्जना के साथ बादलों का धरती पर बरसना
मरुस्थल में मरीचिका का होना
हिरण की नाभि में कस्तूरी का होना
रात्रि की बेला में गहरी नींद में सपनों का आना और सपनों में अपनों का होना
परिंदों में उड़ान का होना
अंतर्मन की सांकल पर ठहराव का होना
फूलों में खुशबू का होना
तितलियों में रंगों का होना
मंदिर के प्रांगण में भगवान की मूर्ति का स्थापित होना  
भगवान के चरणों में इंसानों का नतमस्तक होना
मां बाप का एक प्रभु सदृश्य होना
दिल की धड़कन में इंसानियत की फितरत का बसा होना
कर कमलों से नेक कर्मों की बरसात होना
इस दुनिया का हर कोना अपने घर सा महसूस होना
जीवन के सफर में जो मिले उससे एक जुड़ाव महसूस करना
एक दूसरे की काट न करके बस एक दूसरे को जड़ से समझना
खुद का परिचय एक दानव के रूप में न देकर एक मानव के रूप में देना
मनुष्य का जन्म हुआ है तो मनुष्य सा ही व्यवहार करना
यह सब कुछ एक अच्छा जीवन व्यतीत करने के लिए अति आवश्यक है।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals