विश्वासघात सहन नहीं कर सकते हो तो


0

पहले खुद पर विश्वास करो
फिर जग पर विश्वास करो
खुद पर जो न हो विश्वास तो फिर
किसी पर विश्वास मत करो
विश्वास करो खुद पर या
दूसरों पर लेकिन
सजगता के साथ
विश्वास लोगों पर करते हुए
अपनी आंखें बंद नहीं बल्कि
खुली रखो
किसी को विश्वास में लेकर
उसके साथ कभी धोखा मत करो
जो लोग विश्वासघात करते हों
धोखा देते हों
रिश्तों को एक कांच का खिलौना
समझकर तोड़ते हों
उनसे सावधान रहो
एक बार जो धोखा खाओ तो
अगली बार संभलकर चलो
अपने आप को दूसरों के हाथों में
पूरी तरह न छोड़ दो
दिल दिमाग को हमेशा सचेत
रखो
जो कोई हो एक लंबे समय से
तुम्हारे से वफादार
उसकी हर चाल पर भी पैनी निगाह
रखो
विश्वास करो लेकिन
अपना हिसाब किताब पूरा
लगाकर
धोखा खाने पर बस इतना हो कि
सड़क पर न आ जाओ
विश्वासघात सहन नहीं कर सकते हो तो
मन ही मन कसम खाओ कि
किसी से कभी करोगे भी नहीं।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals