न जाने कितनी बार


0

दर्द जब जिस्माना होता है तोवह दिल पर भी असर करता है
दिमाग भी ठीक से काम नहीं कर पाता
कोई ऐसे में मदद का हाथ
आगे न बढ़ाये तो
वह बहुत बुरा लगता है
जिसे देखो इस दुनिया में
वह दूसरों से अपना काम तो करवाना जानता है लेकिन
किसी के सिर पर मुसीबतों का पहाड़ टूटे तो
दुम दबाकर भाग जाता है
एक मौत ऐसी अवस्था होती है जो
किसी की जिंदगी को हमेशा के लिए छीन लेती है लेकिन
एक बुरे व्यवहार,
अवहेलना, अन्याय, अपमान,
बदतमीजी आदि से तो
किसी आदमी को जीते जी ही
न जाने कितनी बार मारा जाता है।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals