दिल में दर्द बहुत हैजब यह एक अति पार कर दे तो
उस समय बस कोई मुझसे बोलना मत
कोई भी बात करो तो
मेरे दिल को छूकर गुजरने की कोशिश करना
मजाक में भी
मेरा दिल तोड़ने की कोशिश मत करना
लोग ज्यादातर किसी को
खराब बातें कहते हैं और
यह कहकर अपना पल्ला झाड़ते हैं कि
वो तो बस यूं ही मजाक कर रहे थे
जैसा मजाक तुम मेरे साथ करते हो और
मेरे दिल को चोट पहुंचाते हो
लाओ एक बार जरा मैं भी
वैसा कुछ अभद्र व्यवहार
मजाक के तौर पर तुम्हारे साथ करती हूं
फिर देखते हैं कि
तुम्हें मिर्ची लगती है कि नहीं।
0 Comments