एक बस्ती है
जिसमें सिर्फ और सिर्फ
लड़कियां रहती हैं
कोई लड़का वहां नहीं रहता
तो क्या
इन लड़कियों में से
कोई भी साहसी नहीं होगी क्योंकि
यह लड़की है
लड़का नहीं या
यह सब साहसी होगी या
इनमें से कोई अधिक साहसी
होगी तो कोई थोड़ा कम
साहस तो एक सार्वभौमिक
गुण है जो
किसी में भी विद्यमान हो
सकता है
इसकी मात्रा बेशक
कम या ज्यादा हो सकती है
शारीरिक या भावनात्मक रूप से
चुनौतियों का सामना
हर कोई कर सकता है
बस उसे एक साहसी योद्धा की
तरह खुद पर विश्वास होना
चाहिए
कोई कितना भी खुद को कमजोर
समझने की भूल करे लेकिन
सामने वाले का कर्तव्य है कि
उसमें साहस का दम भरता रहे।
0 Comments