समय की एक धारा


0

समय की एक धारा
लगातार बह रही है
मैं कभी इसके साथ
कदम से कदम मिलाकर चलती हूं
कभी इससे आगे निकलने का
प्रयास करती हूं
कभी यह मुझसे आगे निकल
जाती है और
मैं इससे कहीं बहुत पीछे छूट
जाती हूं
कभी किसी बिंदु पर मैं
स्थिर भी हो जाती हूं
जड़वत  
एक गंभीर आवरण धारण कर लेती हूं
खामोश हो जाती हूं
एक बर्फ की शिला बन जाती हूं लेकिन
समय अपना सफर जारी रखता है
यह मेरे कारण अपनी यात्रा
स्थगित नहीं करता
यह अपनी मंजिल को
पाने के लिए
अडिग है
मेरी तरह इसका व्यक्तित्व
ढीला ढाला और कमजोर नहीं।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals