मेरे शरीर का
एक बड़ा हिस्सा
पत्थर में तब्दील हो रहा है
ऐसा मुझे अक्सर महसूस होता है
जो हिस्सा पत्थर का नहीं है
वह दिन रात दर्द से कराहता है और
सुबह शाम रोता है
यह मेरा सफर है
इंसान से भगवान जैसा ही कुछ
बनने का या
इंसान का अस्तित्व खोते हुए
एक पत्थर की शिला बनते हुए
मिट्टी में मिलते हुए
माटी का पुतला बनने जैसा ही कुछ।
0 Comments