मेरी कहानी जानने की तुम


0

मेरी कहानी
जानने की तुम कोशिश मत करो
तुम नहीं जान पाओगे
आखिर तक
बेवजह समय बर्बाद होगा
दोनों का ही
आदमी की यह फितरत होती है कि
उसे जो समझना होता है
वह वही समझता है
उससे ज्यादा उसकी काबिलियत
नहीं होती
कई बार कुछ लोग
हद से ज्यादा अच्छे होते हैं जो
शायद कुछ चुनिंदा लोगों में से एक
होते हैं
किसी की अच्छाई पर
शक मत करो
अपनी सोच का दायरा विस्तृत करो
यह दुनिया बहुत बड़ी है और
तुम्हारे जीवन का अनुभव
न के बराबर
दूसरों को समझने से पहले
तुम खुद को समझने का
प्रयास करो
तुम क्या हो
तुम जीवन भर यह समझ नहीं
पाओगे
कुछ समय रहे शेष
तब भी मेरा तो यही कहना है कि
दूसरों पर समय बर्बाद
न करके
खुद को बेहतर बनाने पर ही
अपना ध्यान केंद्रित करो।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals