दिन अच्छा हो या बुरा लेकिन
तुम्हें सामने मुस्कुराता हुआ देख
मेरे दिन भर की सारी थकान
एक पल में छूमंतर हो जाती है
तुम्हारी मुस्कुराहट में
एक जादू है
एक अदा है
एक अपनी और खींचती
मोहब्बत से लबरेज सदा है
तुम्हारी मौजूदगी
मेरे लिए एक दवा और दुआ का काम
करती है
तुम्हारी खिलखिलाती हंसी
मुझे एक सुकून का अहसास देती है
यह है एक मंदिर में बजती घंटियों की प्रार्थना सी
शंखों के नाद सी
गिरते झरनों के शोर में भी
एक खामोशी के राग सी
तुम्हारे लबों पर खिली मुस्कान
एक रागिनी है जो
गुनगुनाती है मेरे प्यार की कहानी
अक्सर ही तुम्हारे दिल की मजार पर।
0 Comments