जीवन क्या है
कुछ समझ आया तुमको
मैंने तो लाख समझने की
कोशिश करी पर
हमेशा नाकामयाब रही
यह जो प्रश्न है कि
जीवन क्या है
कुछ भी अब तक समझ न आया मुझको
जीवन एक अनसुलझी पहेली है
जीवन एक अधूरी यात्रा है
जीवन एक रहस्य है
जीवन एक मझधार है
जीवन एक उलझाव है
जीवन की कहानी
एक सागर से गहरी है
इसकी गहराइयों तक उतरना है
नामुमकिन
जीवन में जो पर
एक बार तुम्हें चुन लिया तो
उसे छू पाना है मुमकिन
इसके रास्तों से गुजरते हुए
इसकी अंतरात्मा की आवाज को
सुन पाना है संभव
एक बार जो जन्म ले लिया और
इस जीवन के चक्र में प्रवेश पा लिया तो
उसे पूरा करना है
पूरी तौर पर तुम्हारे हाथ में ही
जीवन जीने की कला को जो
सीख लिया तो
जीवन को तुमने कठिनाई से नहीं बल्कि
सरलता से जी लिया
जीवन की जटिलताओं में जो
तुम नहीं फंसे तो
जीवन के भवसागर को
तुमने फिर आसानी से पार कर लिया।
0 Comments