जिंदगी रीटेक का मौका नहीं देती है


0

जिंदगी
रीटेक का मौका तो
अक्सर नहीं ही देती है
यह सब जानते हुए
किसी व्यक्ति के लिए
अच्छा यह रहेगा कि
वह पहले मौके से अधिक से
अधिक लाभ उठाने की कोशिश करे
एक बड़ा सपना साकार करने के लिए
हर छोटे सपने को पहले पूरा करे
कुछ बहुत बड़ा हासिल करने की तमन्ना में यह न हो कि
अंत में कुछ छोटा भी हाथ न लगे
जिंदगी जो भी अवसर दे
उसे अपनी झोली में समेट लें
दूसरे अवसर की आस लिए
पहले को कदापि न ठुकरायें
कोई अवसर मन मुताबिक
न लगे तो भी
उसका उपयोग करें
उससे बेहतर कुछ मिले तो ही
पहले को छोड़े नहीं तो
पहले को ही थामकर बैठे रहें
जिंदगी कई बार
दूसरा मौका देती ही नहीं है तो
पहला जो दे भी रही है तो
खुद को खुशकिस्मत समझकर
उसे लपक लें
कुछ बदकिस्मत तो ऐसे भी होते हैं
जिन्हें जिंदगी पहला मौका भी
नहीं देती है।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals