कल से लेकर आज तक के घटनाक्रम के बारे में बताती हूं। कल मेरी एक दोस्त मुझसे मिलने आयी। सर्दी का मौसम और उस पर बादल, बारिश और सर्द ठंडी हवाओं का कहर। ऐसे खराब मौसम में भी अपने घर से बाहर निकलकर किसी से मिलने जाने का अर्थ यह है कि उस व्यक्ति के दिल में आपके लिए गहरा लगाव है। कुछ समय हम दोनों ने मिलकर साथ बिताया।
अपनी दोस्त के चले जाने के पश्चात एक परिचित ने अपने भाई की बेटी के विवाह का निमंत्रण पत्र देते हुए बहुत ही प्रेम पूर्वक मुझे शादी समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया।
आज पंडित जी ने घर आकर थोड़ा पूजा पाठ किया। मुझे प्रसाद में एक सेब, एक बालूशाही और कुछ फूल आदि दिये। मेरा मन प्रसन्नता से भर गया।
मैं संक्षेप में कहना यह चाह रही हूं कि इस जीवन का अंत किसी भी पल हो सकता है। समझदारी इसी में है कि इसके हर पल को हम भरपूर जियें। अपनी रोजमर्रा के क्रियाकलापों में छोटी-छोटी बातों में बड़ी-बड़ी खुशियां तलाशने का प्रयास करें।
0 Comments