शमा शाम को
जली हुई थी और
आहिस्ता आहिस्ता पिघल रही थी
उसने मुझे देखा और
वह थम गई थी
उसकी सांसें रुक गई थी और
मेरी नजर उस पर टिक गई थी
वह मुझे चांद सी खूबसूरत लग रही थी
मैं भी थोड़ा-थोड़ा कहीं उसका ही रूप हूं
यह मुझे खामोशी से
आंखों ही आंखों में समझा रही थी।
0 Comments