एक सांप था जो गोदाम में रहता था


0

हमारे पुराने घर के
समीप हमारा जो गोदाम था
उसके मुख्य दरवाजे पर
एक बड़ा सा लोहे का ताला पड़ा रहता था
कितना कुछ सामान
हो सकता है बेशकीमती भी
उसके अंदर होगा लेकिन
कोई तो कारण होता है जो
ऐसी जगहों पर एकाएक
कोई जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है
कितने किस्से कहानियां हैं
इस गोदाम से जुड़े
एक सांप था जो गोदाम में रहता था
वह गोदाम से घर में
प्रवेश करता है और
उसके एक सदस्य को डस लेता है
वह सांप कोई साधारण सांप नहीं था बल्कि
एक प्रेत था
यह सच है
इसमें कुछ भी काल्पनिक नहीं
उसने अपनी शक्तियों का
प्रदर्शन उस सारे परिवार पर किया
सपने में आकर
उसने जो कहा
वैसा सबने किया
तब कहीं जाकर उस भटकती आत्मा को
शांति मिल पाई
वह सर्प गोदाम में मृत पाया गया
जो जगह एक लंबे समय तक
बंद पड़ी रहती है
वहां इस तरह के घटनायें होना
कोई आश्चर्य की बात नहीं है
गर नहीं है इन बातों में सच्चाई तो
ऐसी एकाकी स्थानों पर लोग
जाने की या स्थाई रूप से रहने की
हिम्मत फिर भला क्यों नहीं जुटा पाते।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals