तिरंगा


0

ये कपड़ा नहीं, मेरे पुरखों का लहू है,
जो केसरिया में तप कर,
सफेद में सच बनकर,
हरे में लहलहा रहा है।

15 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं,
ये वो सुबह है,
जो लाखों शहादतों के बाद आई है।

मैंने देखा नहीं भगत को, आज़ाद को,
पर जब तिरंगा लहराता है,
तो लगता है,
वो सब यहीं कहीं आस-पास हैं।

कभी-कभी सोचती हूँ,
देश क्या है?
नक्शा? जमीन? सरहद?
नहीं,
देश तो वो एहसास है,
जो "जन गण मन" सुनते ही
आँखें नम कर देता है।

आज वादा है खुद से,
झंडा सिर्फ लहराएंगे नहीं,
इसकी शान में जिएंगे भी।

जय हिन्द!


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals