कलकल करती नदियां
किसे अच्छी नहीं लगती
इनकी लहरों से उत्पन्न होने वाले
संगीत का सौंदर्य
प्राकृतिक है बशर्ते
यह अपने हदें न तोड़े
कभी अपना विकराल रूप न दिखाये
कभी अपना सुरीला राग न गाकर
बिल्कुल बेसुरी हो जायें
अपने किनारे और उस पर खड़े लोगों को
कहीं खुद में समाहित करके डुबो दें
उनकी रक्षक के बजाय
उनकी भक्षक बन जायें
उनके जीवन को रसधारा से न भिगोकर
कहीं उनकी जीवन लीला ही समाप्त कर दें
उनको अपने संगीत की
हर पल एक नई धुन सुनाने के स्थान पर
कहीं उनको अपने संग
जल समाधि में लीन न कर लें।
0 Comments