क्षितिज रंगों भरा


0

क्षितिज पर फैले
प्रकृति के रंग जो
मेरी आंखों को
दूर से दिख रहे हैं
हो सकता है
पास जाने पर
एक अलग ही अहसास दें लेकिन
गौर से देखा जाये तो
किसी भी स्थान पर खड़े होकर
इन्हें निहारो तो
हर कोई यही कहेगा कि
जो भी हो
कैसे भी हों
हैं तो आखिरकार यह रंग ही
विविध रंगों का एक समय पर
एक साथ
एक स्थान पर उपस्थित होना
एक अलौकिक अनुभूति प्रदान
करता है
आसमान का नीला रंग
सूरज की किरणों का पीला रंग
सांझ के ढलते सूरज की
नांरगी आभा की लालिमा
सब कुछ ही तो अद्भुत है
मन में सुंदरता का भाव जगाता है
शांति प्रदान करता है
आशा के फूल उगाता है
क्षितिज रंगों भरा
कितना मनमोहक लगता है
कहीं हो यह एक श्वेत श्याम लकीर भर तो
अच्छा नहीं लगेगा।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals