एक फल है
शीशे की तरह चमक रहा है
रंग भी इसका चटख है
दिखने में
एक बहुत ही सुंदर कलाकृति सा
आकर्षक लग रहा है
हर तरह से उत्तम प्रतीत हो रहा है
मुझे आमंत्रित कर रहा है कि
तुम अपना हाथ बढ़ाकर
जब तुम्हें लगे भूख
मुझे खा सकते हो
जैसे कह रहा है कि
वह खाने में बहुत स्वादिष्ट है
लाभकारी है
गुणकारी है
मैं उसकी मिसरी सी मीठी
चिकनी चुपड़ी बातों से आश्वस्त हो गई
जब आवश्यकता पड़ी
इसे उठाया और
जैसे ही एक चख मारा
समझ आया कि
यह बहुत ही अधिक कड़वा है
खाने योग्य नहीं है
इसका केवल बाहरी आवरण
सुंदर था
भीतर से तो कड़वे होने के साथ-साथ
यह शायद विषैला भी था
मैं तो इसे उपयोग में नहीं ला
पाऊंगी लेकिन
बहुत से लोग मिल जायेंगे
जो इसके साथ ताउम्र
संबंध बनाने की चुनौती को
स्वीकार करेंगे।
0 Comments