सोशल मीडिया में
होंगी बहुत सारी खामियां भी
अब ऐसा कौन है
जिसमें वह नहीं होती
यह तो उसे इस्तेमाल करने वाले पर भी
निर्भर करता है कि
वह उसकी अच्छाइयों की
तरफ देखे
उसके गुणों को परखे
उसके भीतर निहित
असीम ज्ञान और जानकारी के
भंडार से अधिक से अधिक
लाभ उठाये
खुद पर नियंत्रण रखे और
उसका उचित प्रयोग करे
सोशल मीडिया की
उपलब्धता से
जीवन कितना सरल और
सुचारू रूप से चल रहा है
इसके कारण समय और
पैसे की अधिकाधिक बचत
हो रही है
घर बैठे ही
दुनिया के किसी भी कोने से
खुद को जोड़ा जा सकता है
लाभ ही लाभ है
लाभ अधिक है
हानि तो है ही नहीं
होगी भी तो आपकी
नासमझी के कारण
जमीन पर बैठकर
आसमान के चांद तक भी
पहुंच पा रहे हैं
उसे छू पा रहे हैं
उसका सफर तय कर पा रहे हैं
इसकी बदौलत
इससे अधिक और
क्या चाहिए फिर मनुष्य को।
0 Comments