तेरा इंतजार था और तू आई


0

तेरा इंतजार था और

तू आई

एक बार जो आई तो

आसमान से लेकर जमीन तक

तेरी गीली नीली चुनर

सफेद मोतियों जड़ी

हर तरफ लहराई

तुझे पाना चाहती थी

अब तुझसे बच रही हूं

नजरे चुरा रही हूं

खुद के चेहरे और जिस्म को

एक पर्दे की ओट में छिपा रही हूं

तू मुझे देख न पाये लेकिन

मैं तुझे आज बस देखती रहूं

तेरे अक्स

तेरी परछाइयां

तेरी छवियां बन रही चारों तरफ

तेरी मेहरबानियां

तेरी कुर्बानियां

तेरी प्यार की कहानियां

बरस रही चारों तरफ।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals