हर सुबह एक नई सुबह और शुरुआत


0

मुझे तो

हर सुबह

एक नई सुबह और

जीवन की एक नई शुरुआत लगती है

बीते हुए पल तो मुझे

पिछले जन्म की कहानी से लगते हैं

जो बीत गया सो

बीत गया

अब आगे की सुध ले

मन मुझको यही समझाता है और

मैं खुद में यही संकल्प

भरकर

आज सुबह से शाम तक के

सफर पर निकल जाती हूं

इससे आगे की योजना मैं नहीं

बनाती

किस्मत में हुआ रात के बाद

एक नया सवेरे का उजाला देखना तो

फिर सोचेंगे

आज के पलों को तो जी लें

कल की चिंता कल करेंगे

हर सुबह उठेंगे तो एक नई सुबह और

एक नई योजना से फिर

मिल लेंगे।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals