सुनो ऐ छड़ी
जरा ध्यानपूर्वक सुनना
मेरे दिल की बात
एक गहरी बात
एक संवेदनशील बात
तुम मेरे बुढ़ापे का,
कमजोरी का,
लाचारी का
सहारा बनना
मेरा कभी उपहास मत उड़ाना
मेरा हमेशा साथ निभाना
मुझसे कभी बेवफाई मत करना
मुझे दगा मत देना
तुम मुझसे मेरी आखिरी सांस तक
मोहब्बत करना,
इश्क करना,
प्रेम करना,
आशिकी करना,
प्यार करना
तुम कभी एक इंसान न बनना
उन दुष्टों की तरह
दुष्टता मत करना
मेरा तिरस्कार मत करना
मुझे मेरी नजरों से मत गिराना
तुम कभी मुझे मारने की
चेष्टा मत करना
तुम मेरा हाथ पकड़कर
सदैव मुझे जीवन के रास्ते
पार करवाना।
0 Comments