मेरी यादों के धागे तो
बहुत ही ज्यादा मजबूत हैं
एक धातु की खनकती तारों से
किसी की कल्पनाओं की
सबसे ऊंची उड़ान से भी परे
इसके रंग कहीं से
रत्ती भर भी कच्चे नहीं
यह समय के तेज बहते प्रवाह में
अपना अस्तित्व बदलकर
हल्के पड़ने वाले नहीं
यह देखा जाये तो
मेरे जीवन का आधार हैं
यह यादों के धागे
मेरी सांसों की एक डोर हैं
इनके बिना
मेरा जीना दूभर हो जायेगा
मेरी श्वास रुक जायेगी
मेरे हाथों से
मेरे जीवन की डोर छूट जायेगी
मेरी यादों के धागे
मुझे एक पल के लिए भी
अपनी कैद से आजाद नहीं करते
यह मुझे अपने पाशों में कसकर
जकड़े रखते हैं
मुझे यह दुनिया में
सबसे अधिक प्यार करते हैं
मेरे पर अपनी जान न्योछावर
करने के लिए हमेशा तैयार
रहते हैं
मेरा हर समय ख्याल
रखते हैं
मेरे लिए तो यह एक प्रभु के
आशीर्वाद, प्रसाद और
दुलार से हैं
मेरे जीवन में
मेरा अतीत ही मेरा सब कुछ है
उससे जुड़ी यादों का एक
सुंदर जहां ही
मेरा वर्तमान, भविष्य और
जीवन है
मेरे जीवन की गति,
लय, संगीत आदि
ऐसा ही सब कुछ
मेरी यादों के धागों की
सड़क पर चलता ही एक सफर है।
0 Comments