मुझे याद हैं इनायतें उनकी


0

मुझे याद है
अपनी अब तक की
गुजरी हुई जिंदगी का
हर वह खुशनुमा पल
जिसकी यादों ने
मेरे अस्तित्व को आज तक
संभालकर रखा हुआ है
मुझे याद है
अपना बचपन और
उससे जुड़े सारे वृत्तांत
विस्तार से
मेरे मां-बाप का मुझे हर कदम पर
सहयोग देना
यह कर्ज मैं कैसे चुका पाऊंगी भला
मुझे याद है
मेरे पिता का हर वह कर्म
जिसने मेरे भविष्य की नींव रखी और
मेरे जीवन की दिशा को तय किया
मुझे याद है
मेरी मां का बलिदान
मेरे हर सुख दुख में
उनका एक साये की तरह
मेरे साथ चलना
यह सब इनायतें कोई भला कैसे
बिसराये
मुझे याद है
मेरे मां-बाप का
हर समय मुझे प्यार करना
सहारा देना
इतनी बड़ी दुनिया में
मुझे मेरी एक अपनत्व भरी दुनिया देना
मेरे सपनों को साकार करना
मुझे अपनी मर्जी से जीने का अधिकार देना
मुझे कभी किसी बात की कमी न होने देना
मुझे न कभी उपेक्षित करना
मेरा न कभी अपमान करना
मेरा मनोबल हमेशा बढ़ाना  
मुझे जीने की कला सीखाना
मुझे अच्छे बुरे का ज्ञान कराना
मुझे एक कड़े अनुशासन में पालना
मुझे हवा में न उड़कर
मिट्टी की जड़ों से जुड़े रहने की
तरकीब सिखाना
मुझे अदब कायदा तमीज सिखाना
मुझे संस्कारों की शिक्षा देना
मुझे एक अच्छा व्यक्ति बनाने के लिए
उनका प्रयासरत रहना
मुझे याद है
उनकी दी हुई हर शिक्षा
यह जिंदगी उन्हीं की देन है
उनकी बदौलत ही यह एक मुकाम तक पहुंची है
आगे भी उनके आशीर्वाद से
यह बाइज्जत कट ही जायेगी।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals