दिल और आत्मा का जुड़ाव


0

किसी से जो
दिल और आत्मा का जुड़ाव हो तो
हर समय मन उस विशिष्ट व्यक्ति की
सलामती के लिए दुआ करता रहता है
थोड़ा सा भी कुछ इधर-उधर होने से
उस व्यक्ति के साथ-साथ
जो लोग उससे जुड़े होते हैं
उनका जीवन भी प्रभावित होता है
यह व्यक्ति किसी परिवार का मुखिया हो तो
उसका महत्व खुद-ब-खुद बढ़ जाता है
मेरे जीवन में मेरे मां-बाप का स्थान सर्वोच्च है
उनकी खुशी यानी मेरी खुशी
उनका दुख मतलब प्रत्यक्ष
रूप से मेरा दुखी हो जाना
मेरे पापा जब जीवित थे और
बीमार थे तो
उनका ऑपरेशन एक बड़े अस्पताल में हुआ और
भगवान की दया से वह सफल रहा
यह उन्हें प्रभु कृपा से
जीवनदान था
वह एक तरफ सकुशल घर लौट रहे थे तो
दूसरी तरफ मेरी आंखों से खुशी के
आंसू छलक रहे थे
मेरी प्रसन्नता की कोई सीमा नहीं थी
मेरे दिल में फूलों का एक चमन
महक रहा था
नयनों में हजारों दीये जगमगा
रहे थे
मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि
जैसे मेरी सांसों का दरिया जो
सहमकर कहीं थम गया था
अब दोबारा हिम्मत का दामन थाम
आगे बढ़ने को कमर कसकर
तैयार है लेकिन
अकेले नहीं
अपने पापा को संग लिए
उनके लबों पर खिली मुस्कुराहटों को
साथ लिए
उनकी आंखों में लहराते
उम्मीदों के जगमगाते दीयों को
साथ लिए
उनके दिल में जीने की
ललक जो छलक रही थी
उसे साथ लिए
उनके जीवन को जो
एक नई जीने की दिशा मिली थी
उसे साथ लिए।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals