तुम समीप हो तो
अंधकार में भी प्रकाश है
नाउम्मीदी में भी उम्मीद है
आंख से झरते आंसुओं में भी
खुशियों की मुस्कान है
जिंदगी एक मोहब्बत का
खूबसूरत तोहफा बन जाती है
मेरी हर सांस
तेरे अहसानों की कर्जदार बन
जाती है
मेरी आंख न
रास्ता देखे
न मंजिल की चाहत रखे
वह तो बस
तेरा मेरे दिल तक
पहुंचने का
इंतजार देखे।
0 Comments