जिंदगी छोटी है
बहुत ही छोटी
क्षण भर में नष्ट होने वाली
जिंदगी जो मिली है तो
इसे कोई व्यक्ति जीना चाहेगा
आनंदपूर्वक ही लेकिन
उसकी यह कामना सदैव पूर्ण होती नहीं दिखती
जीवन एक ऐसे फूल का नाम है
जो अकेला नहीं है
यह फूल सुंदर है,
कोमल है,
सुगंधित है,
सुखदायक है लेकिन
अपने साथ एक दुख प्रदान करता
कांटा भी लिये है
यहां बहारों का मौसम आता है लेकिन
अपने हाथ में कम समय समेटे
पतझड़ का मौसम लंबे समय तक
टिका रहता है या
यह दुखदायी अवस्था किसी मनुष्य को
एक सजा सी लंबी प्रतीत होती है
जीवन एक झूला है जो
ऊपर की तरफ उठाता है तो
नीचे की तरफ लाता भी है
यह जीवन एक पहेली सी है
इसे सुलझाना एक कठिन कार्य है
एक सामान्य व्यक्ति के हाथ में तो
बस इतना भर है कि
उसे जैसा भी जीवन मिला है
उसे एक नादान बालक की तरह
खेलकर, हंसकर, मुस्कुराकर गुजार दे
किसी भी बात को गहराई से समझने की
चेष्टा न करे
जो भूमिका उसे इस जीवन में मिली है
बस उसे बखूबी निभाये
एक सुहाने सफर की तरह ही
इसे काटे
आंख बंद हो जाये हमेशा के लिए
उससे पहले अपने छोटे से जीवन को जैसे
जीना चाहता है,
भरपूर जी ले।
0 Comments