जिंदगी असीमित विकल्प प्रदान करती है बशर्ते


0

एक बेहतर विकल्प हमेशा

उपस्थित होता है

हमारे जीवन में अनायास उपजी 

अव्यवस्थाओं को व्यवस्थित

कर उसे फिर से

एक सुचारू रूप से चलाने के लिए

किसी मंजिल को पाने के

रास्ते अनेक होते हैं

सारे रास्ते या सारी गलियां  

एक साथ कभी बंद नहीं होती

एक रास्ता या गली बंद है या

उसमें किसी भी प्रकार की कोई

अड़चन है तो

दूसरी फिर तीसरी फिर चौथी

फिर पांचवी यानी कि

बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं

जहां कोई चाहे वहां तक पहुंचने के

लिए

मन को स्थिर करके

बस थोड़ा सा मनन करने की आवश्यकता होती है

शांत चित्त से विचार करने पर

अपनी सीमित सोच से परे भी

असीमित द्वार बंद नहीं अपितु खुले मिलते हैं

जैसे कि अपने गंतव्य बिंदु तक

पहुंचने के लिए थल मार्ग ही नहीं

जल मार्ग या वायु मार्ग भी हो सकते हैं 

जिंदगी असीमित विकल्प

प्रदान करती है बशर्ते

कोई अपनी सीमित विचारों का

दायरा विस्तृत करने का प्रयास करे और 

जीवन में कुछ कर गुजरने और

पाने के लिए दृढ़ निश्चय करे

खुद से वादा करे

संकल्प भरे।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals