आत्म संदेह को कम करने के लिए


0

खुद पर संदेह की  
क्या आवश्यकता है
किसी अन्य पर भी
संदेह करने की जरूरत क्या है
खुद पर या दूसरों पर संदेह
करने से
किसी की सोच का दायरा
संकुचित होता है
यह खुद को और लोगों को
अपमानित करने जैसी स्थिति है
यह सोच दर्शाती है कि
आप में आत्मविश्वास की कमी है
आप योग्य होते हुए भी
अपनी योग्यता पर सवाल उठाते हैं
आपको हर छोटे-बड़े निर्णय लेने में
डर लगता है
आपके मन में यह विचार आता है कि
आप असफल हो जायेंगे
डर के कारण आप नये अवसरों को
खो देते हैं
आत्म संदेह को कम करने के लिए
अपनी पिछली सफलताओं को याद कर
अपना आत्मविश्वास बढ़ायें
अपने नकारात्मक विचारों पर सवाल
उठायें
कठिन कार्यों को छोटे-छोटे चरणों में
बांटकर पूरा करें
अंततः यह स्वीकार करें कि
हर व्यक्ति गलतियां करता है।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals