खुद को
बचाये रखने के लिए
जो उपाय कर सकते हो और
जब तक कर सकते हो
करो
इसके बाद
सब कुछ छोड़ो खुदा पर
जिसने इस धरती का दीदार
करवाया
वह इस जीवन का दर्शन भी
सही प्रकार से ही करवायेगा
जितना तुम्हारे लिए
आवश्यक होगा
वह तुम्हें निश्चित रूप से मिल
जायेगा
किसी भी व्यक्ति को
अपने जीवन यापन के लिए
अपनी मानसिक स्थिति को
खुद ही मजबूत रखना होता है
कोई दूसरा तुम्हारी मदद कम
करेगा
जहां तक है तुम्हें ठोकर मारकर ही
गिरायेगा
यह सब तुम्हारे साथ ही नहीं
देखा जाये तो
अधिकतर के साथ यही सब कुछ
हो रहा है
जीवन इस रूप में या
उस रूप में है तो
हर किसी का कठिन ही
आज नहीं है तो कल हो
जायेगा
किसी न किसी मोड़ पर
यह अपना भयावय रूप दिखायेगा ही लेकिन
तुम इसके पल-पल बदलते रूपों से घबराना नहीं
समय रहते
खुद को संयमित रखना
अपनी आधारशिला को मजबूत करना
अपने सहयोगियों की
सही पहचान करना सीखना
किसी से मदद लेने में
संकोच मत करना
भगवान पर भरोसा करना
इस दुनिया में माना कि
इंसानियत दिन प्रतिदिन हो रही है कम
फिर भी इंसानियत पर विश्वास रखना
अपने जीवन के अस्तित्व को
बचाने के तुम उम्र भर ऐसे ही
प्रयत्न निरंतर करते रहना।
0 Comments