आज क्रिसमस की रात है
यह एक जादुई रात है
मध्यरात्रि घंटियां बजेंगी,
रोशनियां चमकेंगी और
खुशियों के भजन गाये जायेंगे
ईसा मसीह एक शांति के राजकुमार
के प्रतीक
शांति और प्रेम का संदेश देते
मेरे घर के द्वार आयेंगे
मेरे घर मुझसे मिलने बहुत सारे
मेहमान भी आयेंगे
मेरे लिए ढेर सारे उपहार लायेंगे
हम सब मिलकर केक खायेंगे,
कुकीज खायेंगे
क्रिसमस कैरोल गाने गायेंगे
खुशियां मनायेंगे
घर को धन्य करवायेंगे और
हम सब मिलकर चर्च भी जायेंगे
वहां जाकर प्रार्थना करेंगे और
चर्च की सेवाओं में भाग भी लेंगे।
0 Comments