गर्मी का मौसम
किसे अच्छा लगता है
किसी को भी नहीं लेकिन
गर्मी जब गर्म होने के सारे रिकॉर्ड तोड़ देती है तो
बच्चों के स्कूल कॉलेज हो जाते हैं
एक से दो महीने के लिए बंद और
बच्चों के साथ-साथ
बड़ों की भी हो जाती है
गर्मियों की छुट्टियां क्योंकि
परिवार के सदस्य भी
बच्चों के बहाने करते हैं
अपना भरपूर मनोरंजन और
जाते हैं उन्हें लेकर कहीं
घर से बाहर आसपास
किसी पार्क में या
किसी खेल के मैदान में या
दादी नानी या
किसी हिल स्टेशन या
ठंडी जगह पर घूमने, खेलने और
ढेर सारी मस्ती करने
बच्चे तो बच्चे होते ही हैं
बच्चों के साथ बड़े लोग भी
अपनी उम्र भूलकर बच्चे बन
जाते हैं और
अपने खोये हुए बचपन को उनके बचपन में ही
कहीं तलाशते हैं।
0 Comments