एक फूल भी


0

पहली बार
जब मैं उसको
जिससे मुझे लगा था कि
शायद वो मुझसे बेइंतहा मोहब्बत करता है को
"आई लव यू" कहने की कोशिश करने ही वाली थी
तभी मेरे हृदय पर एक वज्रपात सा हुआ
मुझे अपना पहला कदम फौरन ही
पीछे हटाना पड़ा क्योंकि
उस आशिक का एक कुरूप चेहरा
मेरे सामने उजागर हो चुका था
उस समय तो यह हर किसी प्यार करने वाले को लगता है कि
उसके साथ जिंदगी ने कितना बड़ा धोखा और खिलवाड़ किया है लेकिन
आप यह भूल जाते हैं कि
आप कितने किस्मत वाले थे कि
एक नरक में जाने से बच गये
माना की फूलों में गुलाब सर्वश्रेष्ठ है पर
कांटों को भी अपने संग लिए चलता है
जिंदगी में मोहब्बत की सेज भी
एक फूलों से सजा महकता ख्वाब नहीं होती
मोहब्बत के सफर में
फूलों के साथ कांटे बेशक मंजूर होते हैं
हर आशिक को लेकिन
यह भी तो आसान नहीं कि
किसी के दामन में
सिर्फ कांटे ही समायें
एक फूल भी
उसे मोहब्बत के तोहफे में
मयस्सर न हो।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals