जिंदगी रुकने का नाम नहीं ले रही
आगे बढ़ती चली जा रही है
पीछे छोड़ती चली जा रही है
कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण लोगों को
उनकी बातों को
उनकी यादों को
यह सब एक भूले हुए किस्से कहानियों की तरह
एक डायरी में बंद हो गये हैं
कितनी उपयोगी और
ज्ञानवर्धक जानकारी जो यह
अपने जीवित होने पर प्रदान करते थे
न जाने कितने दिशा निर्देश देते थे
न जाने कितने अनगिनत विषयों पर
एक विस्तृत विवरण उपलब्ध
कराते थे
इनके वर्तमान में
हमारे बीच उपस्थित न होने के कारण
सब कुछ जैसे अधर में लटक गया
कितना कुछ अधूरा रह गया
यह जीवन भी एक आधी अधूरी
यात्रा सा प्रतीत हो रहा है
उनके सानिध्य के बिना
जिंदगी के फल से
रस की धार ही नहीं फूट रही
जीने का जो तरीका
जो जरिया
जो नुस्खा वे सुझाते थे
वह कहीं खो सा गया है।
0 Comments