जीवन एक यात्रा है
समय का हर पल एक यात्रा है
जन्म से मृत्यु तक का अंतराल
एक यात्रा है
इस संसार का जर्रा जर्रा
सजीव या निर्जीव
हर कोई किसी मंजिल की तलाश में
एक सफर पर निकला हुआ है
हर किसी का उद्देश्य
इस यात्रा के संदर्भ में
एक दूसरे से अलग है
यात्रा अंत में
सुखदायी रहे या
दुखदायी लेकिन
अपने शुरुआती दौर में तो
एक रोमांच से भरी होती है
यात्रा के दौरान
तरह-तरह के अनुभव होते हैं
प्रकृति के दिलकश नजारे तो
आंखों के समक्ष तैरते ही हैं
लोग भी कुछ फूलों से तो
कुछ कांटों से मिलते हैं लेकिन
इसका भी अपना मजा है
अच्छाई और इंसानियत
आज भी जिंदा है
इस पर विश्वास जमता है
जब रास्ते में जो अजनबी
टकराता है
वह आपसे अपनत्व भरा
एक आपके दिल को छूता
व्यवहार करता है
घर से बाहर निकलकर
कितना कुछ नया सीखने को
मिलता है
घर में बंद होकर तो
मन कुंठित होकर
केवल अटकलें लगाता रहता है
हकीकत से रूबरू वह नहीं हो पाता
कोई भी यात्रा
किस्से कहानियों का एक पिटारा सी होती है
कोई भी यात्रा
कभी अधूरी नहीं होती
मन में सुकून भरती
हमेशा खुद में पूरी होती है
मन में एक तृप्ति का भाव तो
अंत में ला पाती ही है
यही एक सफर की अंतिम
सफलता होती है।
0 Comments