कोई भी हो घटना या
दुर्घटना लेकिन
एक हद पार न करे
मौसम की मार भी
एक तरीका इख्तियार करे
नहीं करने पर
बहारें भी हो जाती हैं फिर
बदशक्ल
सर्दी का मौसम भी
हल्का गुलाबी ही एक खुशनुमा अहसास देता है
सर्दी अति कर दे तो
फूलों की नरमी नहीं बल्कि
कांटों की चुभन देने लगती है
रिश्तों का दायरा भी
सीमित हो
जीवन की सड़क भी सीधी
सपाट हो
चाहे हो मंजिल के बिना
सिर पर एक छत हो
न हो उस तक पहुंचाने वाली
कोई सीढ़ी
कुछ कहने पर कोई न सुने तो
खामोशी बेहतर है
कदम पीछे हटा लो तत्काल प्रभाव से
आगे बढ़ने पर जो न दिखे कोई फायदा
जीवन में समझदारी, संयम, संतुलन आदि
बहुत आवश्यक हैं
सब कुछ चाहिए लेकिन
थोड़ा-थोड़ा
अति लेकिन किसी भी प्रकार की
विनाशकारी होती है।
0 Comments