अलविदा दोस्तों
आज का
तुम्हारे साथ
विद्यालय में बिताया दिन हुआ
छुट्टी की घंटी बजने के साथ समाप्त
हमारे चेहरे की मुस्कान
दिन भर की कहानी सुना रही और
कह रही कि
तुम सबके साथ यह दिन भी
हर दिन की तरह
कितने सुंदर तरीके से बीता
अब हम विदा लेते हैं
अपने घर जाते हैं
परिवार के सब सदस्य
करते होंगे बेसब्री से हमारा इंतजार
तुम सब अपना ख्याल रखना
तुम सब भी जाओ अपने-अपने घर
अब हम चलते हैं
कल सुबह सवेरे फिर
तुमसे आकर मिलते हैं।
0 Comments