अपनों का साथ जो
होता है तो
जीवन का हर पल
आनंद से भरा होता है
उसका हर पथ
चाहे हो वह कितना भी कठिन पर आसान होता है
उसका हर कांटा
चाहे वह कितनी भी पीड़ा दे पर
एक फूल की कोमलता का ही अहसास देता है
अपनों के स्नेह भरे स्पर्श मात्र से,
मधुर वाणी से,
सुखद सानिध्य से
हृदय की हर पीड़ा कम हो
जाती है
अपनों का होना
कितना है आवश्यक
यह बात हर कोई जान ले पर
समय रहते।
0 Comments