अस्वीकृति को दिल खोलकर स्वीकार करें


0

अस्वीकृति को
मैं हमेशा ही
दिल से स्वीकार करती हूं
उस समय बिंदु पर बेशक
बुरा लग सकता है लेकिन
एक पर्याप्त समय के पश्चात
यह व्यक्ति विशेष के लिए
लाभकारी सिद्ध होता है
जितनी जल्दी अस्वीकार
किये जाओ तो
उतना अच्छा होता है क्योंकि
एक तो कहानी स्पष्ट रूप से
समझ आ जाती है
बिना किसी संशय के
समय की बचत होती है और
कार्यों का स्तर सुधारने का
प्रयास किया जा सकता है
एक नये सिरे से बेहतर विकल्प
तलाशे जा सकते हैं
जिंदगी को एक सुलझे हुए तरीके से
फिर जिया जा सकता है
अस्वीकृति को हमेशा
दिल खोलकर
स्वीकार करें
यह किसी को
एक बेहतर इंसान बनाने का
द्वार खोलती है।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals