एक कृतज्ञता से भरा दिल


0

कृतज्ञता तो
हर किसी के प्रति ही
व्यक्त करनी चाहिए
यह केवल दिखावा मात्र नहीं
होना चाहिए अपितु
किसी को धन्यवाद
दिल की गहराइयों से देना चाहिए
किसी ने आपको उठकर
एक गिलास पानी भी पिलाया तो
इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए
उसके दिल में है आपके लिए
स्थान तभी
वह इस कार्य को अंजाम
तक लेकर आ पाया
किसी ने हमेशा आपका
समर्थन किया और
कभी नहीं भी किया तो
उसने जो भी किया
उसे भुलाना नहीं चाहिए
हर किसी का सहयोग
किसी न किसी रूप में
छोटा या फिर बड़ा
प्राप्त होता है
तभी किसी मनुष्य का यह जीवन
सुचारु रूप से चल पाता है
उसे हर किसी के प्रति
आभार व्यक्त करते रहना चाहिए
एक कृतज्ञता से भरा दिल
किसी मंदिर से कम नहीं होता
इसमें इस भाव के आस्था का दीपक
तो हरदम ही जलाते रहना चाहिए।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals