मैंने कहा था ना कि
मेरा तुमसे रिश्ता
इस जन्म का नहीं
पिछले कई जन्मों का है लेकिन
जब तक मैं तुम्हारे सामने खड़ी
रही
तुमने मुझे पहचाना नहीं
शायद पहचाना भी हो तो
मेरे चले जाने के बाद
हर जन्म में तुम्हारा इंतजार और
तुम्हें पहचानने की
कोशिश क्या मुझे ही
करती रहनी पड़ेगी।
0 Comments