रिश्तों की डोर जो
टूट गई
उसे अब जोड़कर भी
क्या हासिल होगा
रिश्ता यह दिल का
अभी भी एक तरफा है
एक झुक कर आगे बढ़ा
सामने वाले को गले लगाने
वह भी आगे बढ़ा
उसे गले लगाने लेकिन
इस बार उसका गला काटने के लिए
यह रिश्ता हमेशा के लिए
खत्म करने के लिए
एक जिंदगी को मौत की गहरी नींद
सुलाने के लिए।
0 Comments