विंटेज कार


0

तुम कितनी सुंदर हो
एक अप्सरा सी
एक परी सी
एक देवी सी
तुम्हें संजो के रखना
मुझे अच्छा लगता है
तुम मुझे अतीत की याद दिलाती हो
तुम मुझे मेरी संस्कृति से परिचित कराती हो
तुम इतिहास की किताब के पन्ने
एक-एक करके मेरे समक्ष खोलती चली जाती हो
तुम अपने पूर्वजों की महानता का
प्रतिनिधित्व करती हो
तुम कलात्मक हो
तुम कीमती हो
तुम दुर्लभ हो
तुम्हारी एक विशिष्ट शैली है
तुम्हारी देह पर हाथ से की गई बारीकियां
तुम्हें और आकर्षक
बनाती हैं
तुम न केवल एक वाहन बल्कि
एक इतिहास, एक कला और
एक विरासत की प्रतीक हो।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals