जो बीता कल
वह तो याद नहीं
आने वाले कल की चिंता फिर
क्या करनी
जो सच है
वह केवल आज है
अभी है
यह जो पल
जिसे तू जी रहा
बस जो कुछ है
वही जीवन है
वही समय का एक बिंदु है
वही तेरा अतीत, वर्तमान और
भविष्य है
आज अगर तू सुखी है तो
आशा कर कि कल भी तेरा सुखमयी होगा
कल की सुबह
एक उज्जवल सवेरा लेकर आयेगी
सुरमयी उजालों से ओतप्रोत।
0 Comments